चित्रकूट। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल दिवस पर बैडमिंटन प्रतियोगिताएं हुईं। बालिका वर्ग में वसुंधरा प्रथम, शुभ द्वितीय, डबल्स में वसुंधरा एवं ऋतंभरा प्रथम, सृष्टि व शुभ द्वितीय रही। बालक वर्ग अमीर प्रथम और अर्श खान द्वितीय रहे।
मंगलवार को प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में 37, बालक में 52, मिक्स डबल्स में 20 खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने किया। विशिष्ट अतिथि पहाड़ी ब्लाॅक प्रमुख सुशील द्विवेदी, मानिकपुर ब्लाॅक प्रमुख अरविंद मिश्रा, दिव्यांग विवि के मनोज पांडेय मौजूद रहे।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने जिला पंचायत द्वारा जिम हाल तथा सडक़ का निर्माण कराने पर जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रति आभार जताया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में खेल अनुदेशक श्याम सुंदर, श्रीकेशन, अंगद सिंह, फिरोज अंसारी, अख्तर हुसैन ने मुख्य भूमिका निभाई।