When stopped from breaking the wall, the wrestler was beaten up
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। घर की दीवार तोड़कर नाली बनाने का विरोध करने पर पहलवान पर पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। बचाने पहुंची मां और पत्नी को भी पीटा। घायलों की तहरीर पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रैपुरा थाना क्षेत्र के घुरेहटा निवासी कल्लू मिश्रा पहलवान हैं। बताया कि पड़ोसी जगतनारायण आदि उनके घर की दीवार तोड़कर नाली बनाना चाहते हैं। इन लोगों ने जब उनकी दीवार तोड़ने का प्रयास किया तो मैंने विरोध किया। काम बंद कराने पहुंचा तो इन लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया।
इससे उसके सिर और पैर में गंभीर चोट आई। बचाने आई मां सूरजकली और पत्नी ममता देवी को भी मारा पीटा। तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पहलवान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।