फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मायके नहीं जाने दिया तो महिला ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली के सीतापुर में घर के अंदर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। खुदकुशी के पीछे महिला का मायके जाने की जिद बताया जा रहा है। पति ने दो दिन बाद जाने के कहा था इससे नाराज होकर महिला ने फांसी लगा ली। उधर मृतका की मां ने दहेज की खातिर उत्पीड़न का आरोप लगाकर हत्या की बात कही है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सीतापुर के रामायण मेला परिसर के पीछे की बस्ती निवासी जितेंद्र सोनकर ने बताया कि उसकी पत्नी आशा (25) ने शनिवार की रात्रि में छत वाले कमरे में जाकर फांसी लगा लिया। जानकारी होते ही आनन फानन परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी पर मुख्यालय पहुंची वाराणसी जिले के पांडेय पुरवा की मृतका की मां ऊषा देवी ने अस्पताल में बताया कि हैसियत के मुताबिक दान दहेज देकर पुत्री की शादी छह मई 2023 को की थी। आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर पुत्री को प्रताड़ित करते थे। हत्या करने के बाद शव फांसी से लटका दिया गया।
ससुराल वालों ने बताया कि मृतका के मायके में 28 नवंबर को शादी थी। मायके जाने की जिद कर रही थी। सोमवार को यहां घर में मुंडन संस्कार कार्यक्रम था। ऐसे में उसे 27 नवंबर को ले जाने की बात थी लेकिन जिद में वह क्षुब्ध होकर कमरे के अंदर जाकर फांसी लगा लिया। कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें