फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पुलिस ने 25 हजार के इनामी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लूट व हत्या मामले में तीन साल से फरार 25 हजार के इनामी को पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोच लिया। इस पर तीन साल पहले भेड़, बकरी पालक पिता पुत्र की हत्या व लूट का मामला दर्ज था।
विज्ञापन

शहर कोतवाल अजीत पांडेय व प्रभारी स्वाट सर्विलांस निरीक्षक एमपी त्रिपाठी ने बताया कि लूट व हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी पपौरा थाना टीकमगढ़ हाल मुकाम कोठी सतना मध्यप्रदेश निवासी हामिर साई उर्फ हामिद को रविवार की सुबह बघौडा तालाब के पास से गिरफ्तार किया है।
एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि सकरौली पहाड़ी निवासी मनोज कुमार तहरीर पर चार जनवरी 2020 को उसके पिता देवीदीन व बाबा देवी दयाल की खोह गांव के पास हत्या हुई थी। इसी दौरान आरोपी 190 भेड़ व 9 बकरियां लूट ले गए थे। इस मामले में कोठी निवासी नत्थू साई उर्फ बाबा व मालूक खां का पहले गिरफतार किया जा चुका है। तभी से मुख्य आरोपी हामिर की तलाश जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें