फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 232 किसान ही पहुंचे गेहूं खरीद केंद्र

Fri, 20 May 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
कोआपरेटिव सोसायटी में सूना पड़ा खरीद केंद्र के पास खड़ा गोदाम प्रभारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूखे का प्रभाव गेहूं खरीद केंद्रों में दिखाई पड़ रहा है। जिले के 30 खरीद केंद्रों में सिर्फ साढ़े पांच हजार कुंतल की खरीद हुई है। गोदाम प्रभारियों का दावा है कि सभी किसानों के खाते में भुगतान जमा कराया गया है। सूखे के कारण सात खरीद केंद्रों का खाता नहीं खुला है।
विज्ञापन


 जिले के गेहूं खरीद केेंद्रों में ज्यादातर सन्नाटा ही दिखता है। जिससे 19 दिन से ज्यादा समय होने के बावजूद कुल खुले 30 केंद्रों में पांच हजार पांच सौ 26 क्विंटल 54 किलो खरीद हो पाई है। सबसे ज्यादा आश्चर्य तो यह है कि मुख्यालय के कोआपरेटिव सोसायटी, मानिकपुर, बरगढ़, पहाड़ी, हन्ना बिनैका, घुरेटनपुर और सरधुआ खरीद केंद्रों का ताला तो रोज खुलता है, लेकिन यहां एक भी किसान गेहूं बेचने नहीं आया। जिससे खरीद शून्य है।

खरीद केंद्रों का गुरुवार तक का स्टाक
विपणन शाखा- 389 क्विंटल - 11 किसान
पीसीएफ- 4021.54 क्विंटल - 164 किसान
भारतीय खाद्य निगम-453 क्विंटल -23 किसान
एग्रो- 663 क्विंटल - 34 किसान

किसान बोले व्यवस्थाएं शून्य
किसानों का कहना है कि सुविधा के नाम पर खरीद केंद्रों में अनदेखी की जा रही है। कोआपरेटिव शाखा में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसी प्रकार गल्ला मंडी परिसर के विपणन खरीद केंद्र में मटके तो रखे हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं है। छांव की कोई व्यवस्था नहीं है। विपणन सहायक मेवालाल ने बताया कि जब किसान आते हैं तो उनके लिए पानी का इंतजाम किया जाता है।
विज्ञापन


सूखे के कारण ही खरीद प्रभावित है। सभी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए छांव और पानी की व्यवस्था की गई है। जिन केंद्रों की शिकायत आ रही है उनकी जांच कराई जाएगी। फिर भी लक्ष्य बहुत दूर है।
विज्ञापन

यशवीर सिंह, पीसीएफ जिला प्रभारी
अजय कुमार, प्रभारी जिला विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें