फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बदला, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में दो दिन से मौसम बदल गया है। सोमवार को तेज हवा चलने के साथ ही बीच-बीच में बूंदाबांदी भी हुई। खेतों में रबी की फसल तैयार हो गई है, जिसके चलते बूंदाबांदी से किसान परेशान है। उनका मानना है कि यदि तेज बारिश हुई तो नुकसान हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। पर बारिश न होकर बूंदाबांदी अवश्य होगी।
विज्ञापन

खेतों मे रबी की फसल गेहूं, सरसों की फसल लहलहा रही है। किसान फसल काटने की तैयारी कर रहे है। कई किसानों ने फसल काटकर खलिहानों में भी रख ली है। किसान महेश सिंह, सुरेश लाल आदि ने बताया कि यदि तेज बारिश होगी तो खेतों में तैयार फसल खराब हो जाएगी।
गनीवां कृषि फार्म के मौसम वैज्ञानिक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि चार दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। आंधी के साथ ही बूंदाबांदी होगी। तेज बारिश की संभवाना कम है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम 21 डिग्री रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें