मानिकपुर/मऊ/शिवरामपुर(चित्रकूट) में कई क्षेत्रों में दोपहर तक तेेज गर्मी के बाद अचानक मौसम बदल गया। आसमान पर बादल छाने के साथ ही तेज हवा चली। बूंदाबांदी भी कई स्थानों पर हुई। मानिकपुर क्षेत्र के जीराबढ़ाया गांव में लगा एक इमली का पेड़ गिर गया।
इससे छह ग्र्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अधिकतम तापमान 46 व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
बुधवार को तेज गर्मी के बाद अचानक मौसम बदल गया। आकाश में बादल छा गए। तेज हवा चलने से कई स्थानों में पडे़ गिर गए। इससे बिजली की आपूर्ति प्रभावित हो गई। बुद्धा पत्नी शंकर, प्रीतम पुत्र सूरज, विपिन पुत्र शिव, रवि पुत्र राजप्रसाद सहित दो युवक घायल हो गए।
इनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। तेज हवा चलने से मानिकपुर, बरगढ़ व मऊ क्षेत्र में अधिक नुकसान हुआ है। इससे कई गांवों में बिजली के तार टूटने से विद्युत की आपूर्ति प्रभावित हुई है।