फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम आदर्श गांव भी बनाएंगे : केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य नवीनीकरण ऊर्जा व लैंगिग विषय पर सम्मेलन में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये केंद्र सरकर के मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि हम आदर्श शहर ही नहीं बल्कि आदर्श गांव भी बनाएंगे।
विज्ञापन

गांव के विकास करने के लिए चित्रकूट मॉडल प्रेरणा का कार्य करता है। अमेरिका की सडक़ें उनके विकास में सबसे ज्यादा सहायक हैं।
दीनदयाल शोध संस्थान परिसर में चल रहे सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज लगभग 30 प्रतिशत ग्रामीण आबादी शहरों की ओर बढ़ रही है। हमें जल जंगल व जमीन में कार्य करना होगा। सरकार की योजनाओं से राष्ट्र का विकास किया जा रहा है परंतु संपूर्ण विकास समाज के सभी लोगों को मिलकर करना होगा।
गांव व देश का विकास बिना कृषि कार्य के संभव नहीं है। हमारा अन्नदाता ऊर्जादाता भी बने। सौर ऊर्जा में बढोत्तरी में हो रही है। इसके लिए प्रत्येक गांव में 24 घंटे बिजली, अच्छी सडक़े, स्वास्थ्य के लिए अच्छे अस्पताल, बच्चों के शिक्षा के लिए अच्छे स्कूल होना चाहिए। किसानों व मजदूरों के आय में भी वृद्धि होनी चाहिए। सम्मेलन में मध्यप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी व यूपी के पूर्व मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि गांव के विकास में जल संरक्षण व पर्यवरण का विशेष ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पद्यश्री उमाशंकर पांडेय, केंद्र सरकार के अतिरिक्त सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्यण रोली सिंह, सतना डीएम अनुराग वर्मा, चित्रकूट डीएम शिवशरणप्पा एसपी अरूण सिंह, संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, कोषध्यक्ष वसंत पंडि़त, महाप्रबंधक अमिताभ वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें