फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: पाइप लाइन टूटने से कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर जलभराव, पानी के बीच से गुजर रहे श्रद्धालु

Fri, 11 Sep 2026 11:23 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: खोही स्थित कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में लक्ष्मण पहाड़ी के पास जल संस्थान की पाइप लाइन टूटने से सड़क पर बड़ी मात्रा में पानी भर गया। जलभराव के कारण परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर जलभराव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानी जमा होने से श्रद्धालुओं को उसी के बीच से होकर परिक्रमा करनी पड़ रही है। भाद्र अमावस्या के अवसर पर चित्रकूट में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। सुबह से ही कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की भीड़ है। ऐसे में पाइप लाइन टूटने से हुए जलभराव ने श्रद्धालुओं की परेशानी और बढ़ा दी है।

विज्ञापन

पानी के बीच से करनी पड़ रही परिक्रमा

लक्ष्मण पहाड़ी के पास पाइप लाइन टूटने के बाद पानी मार्ग पर फैल गया। इससे परिक्रमा मार्ग के एक हिस्से में जलभराव की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पानी के बीच से होकर आगे बढ़ते नजर आए। श्रद्धालुओं का कहना है कि अमावस्या के चलते मार्ग पर पहले से ही काफी भीड़ है। ऐसे में रास्ते में पानी भरने से आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन

तत्काल मरम्मत की मांग

श्रद्धालुओं ने संबंधित विभाग से पाइप लाइन की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही मार्ग पर जमा पानी को हटवाने की मांग की गई है, ताकि अमावस्या पर आने वाले श्रद्धालुओं को परिक्रमा करने में परेशानी न हो।



http://

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें