फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी बारिश से जलभराव, कई गांवों में अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में सोमवार की शाम तेज आंधी व बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। आंधी से कई गांवों की बिजली गुल हो गई। बेड़ी पुलिया- शिवरामपुर मार्ग के कई पेड़ गिर पड़े। इस दौरान लगभग एक घंटे तक बड़े वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। हाईवे पर भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। सोमवार की सुबह से कभी धूप तो कभी छांव होने से मौसम बदलने लगा। देर शाम अचानक तेज हवा चलने लगी।
आंधी व बारिश से कई दुकानदारों व कच्चे घरों में रहने वालों के टिन व छप्पर उड़ गये। जिससे मुख्यालय समेत आसपास के तहसील व ब्लाक क्षेत्र के गांव में प्रभाव पड़ा। कई स्थानों के बिजली के तार टूट गए। जिससे आपूर्ति बंद हो गई। जिले के एक सैकड़ा से अधिक गांव की आपूर्ति देर रात तक बाधित रही। मुख्यालय के कई हिस्से में भी आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें