फोटो-6- मऊ तहसील क्षेत्र के कटैया डांडी गांव से गोशाला तक के मार्ग की हालत।
- फोटो : CHITRAKUTT
मऊ/बरगढ़। मऊ विकास खंड अंतर्गत कटैयाडांडी गांव में सड़क की हालत खराब है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन से गो शाला तक एक किमी तक सड़क अधिक खराब है।
बारिश ने तो ग्रामीणों की मुसीबतें और बढ़ा दी है। सभी ने इस सड़क को बनवाने की मांग की है। कटैंया डांडी गांव के रामचंद्र ओझा, राजेश कुमार, कमल सिंह ने बताया कि सड़क खराब होने से बरसात के कारण जल भराव कई स्थानों पर हो गया। जिससे निकलना मुश्किल हो गया है।
पंचायत भवन से गोशाला तक सड़क में कई दिनों से पानी भरा हुआ है। जिससे निकलना मुश्किल हो रहा है। बताया कि सड़क का निर्माण कराने की मांग को लेकर मानिकपुर के विधायक आनंद शुक्ला को भी पत्र दिया गया है। जिसमें राज्य वित्त आयोग या मनरेगा के अंतर्गत कार्य कराने की मांग की गई है।