फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: बकरियों को लेकर जंगल गया चरवाहा लापता, अनहोनी की आशंका पर आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 02 Sep 2020 01:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
बकरियों को लेकर जंगल गया चरवाहा लापता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले के मानिकपुर में बजहा पुरवा हनुवा निवासी एक चरवाहा मंगलवार रात से लापता है। उसकी खोज में पुलिस ने जंगलो में सर्चिंग अभियान चलाया। पोखरी के जंगल मे मंगलवार को राजू यादव घर की बकरियों को लेकर जंगल गया था लेकिन वापस अभी तक घर न पहुंचने से परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सर्चिंग कार्य में पुलिस के साथ करीब एक सैकड़ा ग्रामीण भी पहुंचे। इस दौरान पोखरा के जंगल में चरवाहे की कुल्हाड़ी, चप्पल, छाता व एक मृत बकरे के मिलने पर आस-पास खोज तेज कर दी गई।अनहोनी की आशंका पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मानिकपुर मार्ग पर जाम लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें