फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी भरभराई, चार घायल

Thu, 26 May 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
सेमरदहा के बिलोखरपुरवा में गिरी पड़ी पानी की टंकी। - फोटो : amar ujala buerau
विज्ञापन
पेयजल संकट से जूझ रहे सेमरदहा के बिलोखर पुरवा में एक साल पहले बनी पानी की टंकी गुरुवार की दोपहर को भरभराकर ढह गई। टंकी से पानी भर रही एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर को ट्यूबवेल चलाकर पानी राज्यवित्त आयोग से निर्मित टंकी में भरा गया। ग्रामीण पानी भर रहे थे अचानक टंकी का एक सिरा भरभराकर ढह गया।

जिसमें पुरवा की आशादेवी पत्नी भीमसेन, उसकी पुत्री पल्लवी, रोशनी और शिवानी पुत्री श्रीकृष्ण मलबे में दब गईं। चीख पुकार सुनकर अफरा तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में घायलों को सीएचसी मानिकपुर लाकर भर्ती कराया गया। घायलों में आशा की हालत गंभीर बनी हुई है। टंकी गिरने से लोगों में नारजगी है। निर्माण्‍ा में पूरी तरह से लापरवाही बरती गई है। वरना टंकी ताश के पत्ते की तरह न गिरती। मामले की जांच हाेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें