फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों का जेल में डीएम ने जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, आईएएस प्रशिक्षु जयदेव सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों की विभिन्न बैरकों, हाई सिक्योरिटी बैरक आदि का निरीक्षण कर खाना, पानी की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने कैदियों से खानपान स्वास्थ्य आदि के बारे में जानकारी की। जिला कारागार के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. आशीष काकोरिया से कैदियों के बारे में जानकारी ली। जिला कारागार में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 34 बताई गई। इसमें 9 ठीक भी हो चुके हैं। जो 45 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हों उनका शत प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन कराया जाए। (संवाद)
विज्ञापन

-
स्टेशन रोड व चौगलिया मार्केट का सैनिटाइजेशन
चित्रकूट। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि जनपद के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग व फायर ब्रिगेड विभाग ने सेनेटाइजेशन किया गया है। जिसमें राजकीय संप्रेक्षण गृह, वृद्धावस्था आश्रम, कचहरी, गोकुलपुरी, स्टेशन रोड शिवरामपुर, सिंचाई कॉलोनी, चौगलिया बाजार सीतापुर, पांडेय कॉलोनी, स्टेशन रोड, काली देवी चौराहा आदि में सैनिटाइजेशन किया गया। वहीं जगदीश गंज, धतुरहा चौराहा, जिला कारागार रगौली, बडा खटकाना, शंकर बाजार कर्वी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, डीपीएम कार्यालय सैनिटाइजेशन का कार्य किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें