फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मंदाकिनी, बरदहा और यमुना का घटा पानी, राहत कार्य शुरू

विज्ञापन
बाढ़ का जायजा लेते एसडीएम।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
राजापुर/खोही/मानिकपुर (चित्रकूट)। मंदाकिनी के साथ यमुना और बरदहा नदी का जलस्तर कम होने से आसपास की बस्ती के लोगों के साथ अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। बाढ़ प्रभावित इलाकों की गंदगी की सफाई शुरू कर दी गई है। रामघाट पर जेसीबी के साथ 10 कर्मचारी लगाए गए। राजापुर व मानिकपुर में एसडीएम ने प्रभावित क्षेत्र पहुंचकर राहत कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

शनिवार को मंदाकिनी नदी खतरे के निशान 126.3 मीटर को पार कर 131 मीटर तक पहुंच गई। राजापुर में यमुना नदी का जलस्तर शनिवार को 83,63 मीटर तक पहुंच गया था। बरदहा ऊफान पर होने से 10 गांवों का संपर्क कटा रहा। रविवार को सभी नदी का जलस्तर नीचे आया। रामघाट की सफाई होने के बाद श्रद्धालु दर्शन करने के लिए मंदिरों में पहुंचे। डीएम शिवशरण्प्पा व एसपी अरुण कुमार सिंह ने ईओ लाल जी यादव रामघाट सहित आसपास की बस्ती का निरीक्षण किया।

फोटो नंबर- 7- बाढ़ में फंसे श्रद्धालुओं को नाव से सुरक्षित स्थान पर ले जाती एसडीआरएफ की टीम
एसडीआरएफ टीम ने बाढ़ में फंसे 75 श्रद्धालुओं का किया रेस्क्यू
चित्रकूट। मंंदाकिनी नदी की बाढ़ आने पर राज्य आपदा मोचन बल उत्तर प्रदेश की (एसडीआरएफ) टीम तैनात की गई थी। टीम ने शनिवार को दिन भर बाढ़ से प्रभावित 23 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों में भेजने का कार्य किया। मप्र क्षेत्र के चित्रकूट में भी एसडीआरएफ की टीम ने 52 लोगों का रेस्क्यू किया। उनके इस कार्य की श्रद्धालुओं ने सराहना की है।
विज्ञापन

,रेस्क्यू किए गए नागरिकों में विभिन्न जिलों के निवासी संगीता, भाग्यवती,युवराज, मुस्कान वर्मा, अवंतिका वर्मा, कैलाश वर्मा, अंकित वर्मा, अतीत मलैया, कूसरी बाई, गीता वर्मा, कैलाश वर्मा, आनंद वर्मा, दुलीचंद्र सपना पाठक, पलक पाठक, कृष्णा, कशिश, शीतल, अंबिका, सुखवान, रामरति है। एसडीआरएफ की टीम ने जवान लाइफ जैकेट, अत्याधुनिक बचाव उपकरण लिए थे। वहीं मध्य प्रदेश सीमा में पुलिस ने 52 का रेस्क्यू किया। राहत शिविर में दो को रखा गया है। प्रभावितों को भोजन पैकेट भी बांटे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें