फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकटः सूख गए कुएं, खराब पड़े है हैंडपंप

Wed, 18 May 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
छींबो में सूखा कुआं। - फोटो : amar ujala buerau
विज्ञापन
भीषण गर्मी ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट बढ़ा दिया है। कुएं तो सूख गए हैं, आधे से ज्यादा हैंडपंप खराब पड़े हैं। कुछ रिबोर हुए हैंडपंपों से ग्रामीण पानी लेकर गुजारा कर रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ गांव के लोग दूसरे पुरवा से पानी लाने को मजबूर हैं।   रामनगर और मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के गांवों में पेयजल संकट है। डीएम के निर्देश पर टैंकरों से होने वाली जलापूर्ति महज औपचारिकता रह गई है। आधे से ज्यादा हैंडपंप खराब हैं।

पियरियामाफी के रामनरेश और लालचंद्र ने बताया कि पानी के लिए लोगों को दूसरे पुरवा जाना पड़ता है। महिलाओं को खासी परेशानी हो रही है। पानी की टंकी शोपीस बनी है।
विज्ञापन


लौधौरा, सिंहपुर, घुरैहटा और छींबों के ग्रामीणों का कहना है कि कुछ रिबोर हैंडपंप से  काम चल रहा है। लेकिन तालाब और कुएं सूखे होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें