फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बा गांव में पानी की नहीं हो रही सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर/रामनगर। क्षेत्र के पुरा गांव और मानिकपुर के कई इलाकों में पाइप लाइन से पानी की सप्लाई अक्सर बाधित रहती है। जिससे गांव में पेयजल का संकट बना हुआ है। मजबूरी में लोग दूर लगे हैंडपंपों से पानी भरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पुरा गांव के पिंटू पांडेय, रामबोहरी, राजेश आदि ने बताया कि गांव में यमुना नदी से पाइप के माध्यम से पानी की सप्लाई की जाती है। दो दिन से पानी की सप्लाई बाधित है। इधर मानिकपुर कस्बे के कुछ इलाकों में जलापूर्ति बाधित है। स्थानीय ताजुददीन, प्रमोद कुमार आदि ने बताया कि एक सप्ताह से कभी सुबह तो कभी शाम को ही पानी की आपूर्ति हो रही है। इस गर्मी से स्थानीय लोग परेशान हैं। जल निगम के मऊ मानिकपुर के सहायक अभियंता डी के सिंह ने बताया कि पानी की सप्लाई की जा रही है। कभी-कभी बिजली न होने से आपूर्ति बाधित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें