फोटो- 5- रेलवे स्टेशन के पास जल संरक्षण के लिए योजना बनाते रेल विभाग के अधिकारी
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। रेलवे स्टेशन चित्रकूट धाम के कालोनी परिसर में जापानी तकनीक से रेन वाटर हॉर्वेस्टिंग बनाने का काम शुरू किया गया है। ताकि धरती के पानी के जल स्तर को बढ़ाया जा सके। इसके लिए मौके पर रेलवे विभाग के अधिकरियों ने निरीक्षण किया।
रेलवे विभाग ने भी धरती के जल स्तर बढ़ाने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए माड्यूल टैंक बनाए जाएंगे। ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि बारिश का पानी धरती के अंदर जाने से पहले पूरी तरह से छन जाएगा। स्वच्छ पानी ही जाएगा। जिसके लिए उपकरण लगाए जाएंगे।
इस कार्य को रेलवे विभाग के इंजीनियर सिविल विभाग की देखभाल में कराया जाएगा। यह जानकारी रेन वाटर हॉर्वेस्टिंग प्रोजेक्ट के हेड मैनेजर संजय कुमार दुबे ने दी। बताया कि जापानी तकनीक से बनाए जाने वाले इस सिस्टम से इस क्षेत्र के लिए बहुत फायदा होगा। इसी तरह के माडल प्रयागराज स्टेशन व खजुराहो में बनाए गए है।