फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दिशा की बैठक में पानी-बिजली के छाये रहे मुद्दे

विज्ञापन
बैठक में निर्देश देतीं सांसद कृष्णा देवी पटेल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें क्षेत्र में पेयजल समस्या व बिजली की आवाजाही का मामला मुख्य रूप से छाया रहा। सांसद कृष्णा देवी पटेल ने कहा कि जनपद चित्रकूट में मुख्य रूप से सडक़ों व पानी की समस्याएं अधिक हंै। संबंधित विभाग जिन सडक़ों का निर्माण करा रहा है उसको तत्काल पूर्ण कराएं। सड़कों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास भी जनप्रतिनिधियों से कराया जाए। उन्होंने जल जीवन मिशन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैन पावर बढ़ाकर जल जीवन मिशन के जो कार्य अधूरे हैं उनको पूर्ण कराया जाए। कार्य धरातल पर होना चाहिए।
विज्ञापन

सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान, अपना दल के विधायक मऊ मानिकपुर अविनाशचंद्र द्विवेदी ने कहा कि जनहित के कामों का निर्माण कराने में देरी न की जाए। डीएम शिवशरणप्पा ने कहा कि जिले के विकास कामों के जो शासन के निर्देश हैं उस पर पूरी तरह अमल किया जाएगा।
बैठक में नगर पालिका कर्वी अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, मानिकपुर अरविंद मिश्रा, रामनगर गंगाधर मिश्रा, समिति के सदस्य द्वारिका सिंह पटेल, जनार्दन सिंह पटेल, सुनैना देवी कुरील, निर्मला देवी, सीताराम, राम किशोर सहित समिति के अन्य सदस्य, सांसद प्रतिनिधि अंकुर सिंह पटेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें