फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना क्रियान्वयन में लापरवाही हुई तो कार्रवाई

Thu, 11 Feb 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के मत्स्य पालन मंत्री हाजी रियाज अहमद ने बुधवार को बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव के साथ जिले का दौरा किया। मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि शासन की योजनाओं का लाभ हर हाल में पात्रों को मिले। जिस अधिकारी की शिकायत मिलेगी। उसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री के पास भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी। इसके बाद उन्होंने सपाइयों से बातचीत कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यालय के समीप स्थित देवांगना हवाई पट्टी पर मत्स्य पालन मंत्री हाजी रियाज अहमद व सांसद धर्मेंद्र यादव हैलीकाप्टर से पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से जिले में मत्स्य पालन की संभावनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सूखे से किसान परेशान है। जिले में पानी की कमी है। इसके बावजूद अगर कही पानी के साथ हो सके तो मछली पालन को बढ़ावा दिया जाए। इससे ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा।

सांसद धर्मेंद्र यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर हाल में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाएं। किसी भी अधिकारी की शिकायत मिली तो मुख्यमंत्री से कहकर कार्रवाई कराई जाएगी। इसके बाद मंत्री व सांसद ने मौजूद सपाइयों से बातचीत कर संगठन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के काम पर कार्यकर्ता निगाह रखे यदि पात्रों को लाभ न मिल रहा हो तो उसकी पैरवी करें।
विज्ञापन


इसके अलावा विधानसभा चुनाव के लिए सभी तैयार रहें। ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियां बताएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव, सदर विधायक वीर सिंह पटेल, पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव, नरेंद्र कुमार गुप्ता, अनुज यादव, सत्यनारायण पटेल, फराज खान,  अफजल अली, रजनीश जोशी, मनोज यादव व रज्जन यादव आदि मौजूद रहे। शाम को मंत्री को सांसद हवाई पट्टी से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें