फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला व खिड़की सुरक्षित फिर भी टूट गई अलमारी व जला रिकार्ड

Thu, 11 Feb 2016 11:35 PM IST
Wardrobe and window lock was broken and the burned records safe yet
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय के ट्रैफिक चौराहे पर स्थित प्राथमिक विद्यालय भाग दो में गुरुवार को अजीब स्थिति पैदा हो गई। प्रधानाध्यापक कक्ष के दरवाजे का ताला लगा था। खिड़कियां बंद व सुरक्षित थी। इसके बावजूद अंदर रखी अलमारी का ताला टूटा मिला और अलमारी में रखा लगभग पांच साल का रिकार्ड जला मिला।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारी से लेकर पुलिस को भी इस घटना की कड़ी जोड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। सबका मानना है कि यह काम तो रिकार्ड जलाने के लिए किसी विभागीय कर्मचारी का ही है।
 यूईआरसी भवन के अंदर स्थित प्राथमिक विद्यालय कर्वी भाग एक व दो में प्रतिदिन की तरह शिक्षक व छात्र विद्यालय आए। भाग दो के प्रधानाध्यापक कक्ष से धुंआ निकलता देख सभी डर गए। छात्रों की सूचना पर प्रधानाध्यापिका बच्ची देवी ने रसोईया सावित्री से कमरे का ताला खुलवाया। जब अंदर जाकर देखा तो हैरान रह गई।
विज्ञापन


पहले लगा कि शार्ट सर्किट से आग लगी है, लेकिन अन्य सामान सुरक्षित था। बस अलमारी का ताला टूटा था और उसमें रखा रिकार्ड जला मिला। प्रधानाध्यापिका के अनुसार इस अलमारी में लगभग पांच वर्ष का रिकार्ड था। कर्मचारियों की पास बुक, मिड डे मील, उपस्थिति, वेतन व अन्य खर्च के रजिस्टर थे।

सूचना पर नगर शिक्षाधिकारी विनोद पटेरिया और कोतवाल रनवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। हैरानी की बात यह है कि ताला बंद होने के बाद आलमारी का ताला कैसे टूटा और रिकार्ड कैसे जल गया। रसोईया के अनुसार ताले की दो चाभी है। दोनों प्रधानाध्यापिका के पास रहती है।
विज्ञापन


इसके पीछे यह तो तय माना जा रहा है कि किसी ने सिर्फ रिकार्ड जलाने के लिए ही घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें