फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ व खनिज अधिकारी की जारी रही जांच पर नहीं मिल रहे बयान

विज्ञापन
भरतकूप में मजदूर की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक का भाई व अन्य । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात को हुए हादसे में मजदूर की मौत व दूसरे के गंभीर घायल होने के मामले में दूसरे दिन बुधवार को भी सीओ सिटी व जिला खनिज अधिकारी ने जांच पड़ताल व पूछताछ की। जांच अधिकारी अभीतक हादसे के केंद्र बिंदु को लेकर एकमत नहीं है। सभी को सिपाही के लौटने का इंतजार है। मृतक के बड़े भाई ने कहा कि सड़क दुर्घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि भरतकूप थाना क्षेत्र में मप्र शहडोल जिले के मजदूर रसूल की मौत हो गई थी। जबकि दूसरा मजदूर नीलू उर्फ ईदू प्रयागराज अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। बुधवार को मृतक के बड़े भाई शेखचांद ने मंगलवार को सवेरे करीब दस बजे फोन पर सूचना दी गई कि भाई दुर्घटना में घायल हो गया है। इलाज चल रहा है। रात में ही उसकी मौत हो गई थी। बताया कि एक माह पूर्व भाई मजदूरी करने आया था। दूसरे घायल मजदूर से मामले की सत्यता का पता चलेगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। अभी तो सड़क दुर्घटना ही बताई गई है और इसकी रिपोर्ट दर्ज है। फिलहाल बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए शहडोल ले गये हैं।
खनन के दौरान मौत का शक गहराया
सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि खदान तक पहुंचने के मार्ग पर कई जगह अवरोध लगाया गया है। जिससे शक बढ़ता है। कहीं गड्ढा किया गया तो कहीं रास्ते पर पत्थर रखे मिले। इसके अलावा जिस स्थान पर सड़क दुर्घटना बताई गई है वहां के निरीक्षण में दुर्घटना के सबूत बहुत कम हैं लेकिन मृतक व घायल के परिजनों ने कोई बयान नहीं दिया है। जिस सिपाही को बयान लेने के लिए प्रयागराज भेजा गया था वह अभी लौटा नहीं है। वैसे घायल के परिजनों ने यह जरूर कहा कि नीलू उर्फ ईदू के स्वस्थ होने के बाद ही बयान देंगे। उधर, जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि खनन स्थल पर ब्लास्टिंग या खदान संचालन के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें