फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: वोट देकर मतदाताओं ने किया व्यवस्था पर चोट

Mon, 20 May 2024 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के डांडीपुरवा के मतदाताओं को छह किलोमीटर दूर वोट डालने जाना पड़ा। इसके बावजूद मतदाताओं का हौसला कम नहीं हुआ। सब ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर एकसाथ मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन

डांडीपुरवा के मतदाताओं को सपहा गांव स्थित बूथ मेें वोट डालने के लिए जाना पड़ा। गांव की महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर वोट डालने पहुंची। डांडी पुरवा के जानकीशरण ने बताया कि पिछले चुनाव में तीन किमी दूर नया पुरवा स्थित बूथ पर वोट डाले थे। इस बार छह किमी दूर सपहा के बूथ में उनके वोट पड़ रहे हैं। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली से वोट डालने के लिए जाना पड़ रहा। हेमलता संतोषिया, भानमती, देवकी और चुन्नी ने बताया कि पहले तो अच्छा था, ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ता था अबकी मतदान केंद्र बदलने की मांग की तो छह किमी दूर कर दिया। ऐसे मेें ग्रामीणों की समस्याओं पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

सुबह पाठा क्षेत्र में गजब का रहा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकपुर। सुबह छह बजे से लेकर 9 बजे तक पाठा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 25 फीसदी मतदान हुआ। इस तेजी के पीछे गर्मी के साथ मजदूरी करने जाने वालों की जल्दी बताई गई है। तेंंदू पत्ता तोड़ान करने के लिए सुबह ही वोट डाल दिए। इसके बाद तेंदू पत्ता की तोड़ान करने के लिए चले गए। संवाद
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र में तेंदू पत्ता की तोड़ान होने का कार्य चल रहा है। जिसमें मजदूर तबका का मतदाता सुबह से ही वोट डालकर पत्ती की तोड़ाने के लिए निकल पड़े। इससे दोपहर को इन बूथों में सन्नाटा रहा। उच्च प्राथमिक विद्यालय लखनपुर गांव के बूथ संख्या 336 में मतदाता 1003 में 427 वोट दोपहर 12 बजे तक पड़ चुके थे। रूखमा खुर्द के बूथ संख्या 334 मतदाता 713 मेें 304 मतदाताओं ने 12 बजकर दस में वोट डाल लिया था। रूखमा खुर्द की सखी ने बताया कि तेंदू पत्ता की तोड़ान हो रही है। मजदूर परिवार के सदस्य सुबह ही वोट डालकर तेंदू पत्ता की तोड़ान के लिए चले गए हैं। इसी तरह से शहर के तरौंहा मोहल्ले के कंपोजिट विद्यालय के बूथ संख्या 36, 38, 39 व शहर के ट्रैफिक चौराहा स्थित कंपोजिट विद्यालय नया बाजार कर्वी के बूथ में मतदाताओं की अधिक भीड़ रही। संवाद

कई गांवों मेें प्रत्याशियों के नहीं लगे बस्ते
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ/राजापुर। बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट में इस बार अधिकतर गांव में प्रत्याशियों के बस्ते नहीं लगे। लखनपुर के मतदाता महेश प्रसाद, सुरेश पटेल बताया कि प्रत्याशियों के बस्ते नहीं लेगे। बीएलओ की पर्ची दे रहा है। जो बूथों के अंदर बैठे हुए हंै। जिससे अंदर जाने के लिए मतदाता डरते हैं। इससे मतदाता अपनी पर्ची लेने के लिए इधर-उधर भटकता रहा।
इसके अलावा राजापुर, पहाड़ी, बरगढ़,शिवरामपुर, खोही, सरैंया, भौंरी, मऊ के क्षेत्र में भी कई प्रमुख दलों के बस्ते नजर नहीं आए। शहर के कई बूथों के बाहर बीएलओ सुबह बैठे रहे। जब पर्ची लेने वालों की अधिक भीड़ हो गई तो इससे बचने के लिए बूथों के अंदर परिसर में चले गए। मुख्य गेट के बाहर पुलिस तैनात रही। जो अंदर जाने से मना करते रहे। इससे कई मतदाता घर लौट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें