फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बीएलओ के पास उपलब्ध मतदाता सूची, देखें अपना नाम

Fri, 09 Jan 2026 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अब बीएलओ के पास यह सूची उपलब्ध करा दी गई है। मतदाता अब अपने नाम सूची में देख सकते हैं। जिन नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इस संबंध में 6 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन 236 चित्रकूट और 237 मानिकपुर विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान स्थलों पर 6 जनवरी को करा दिया गया है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के साथ-साथ दावे और आपत्तियां भी प्रस्तुत की जा सकती हैं। बीएलओ से फॉर्म 6 (नाम जुड़वाने के लिए), फॉर्म 7 (नाम कटवाने या हटाने के लिए) और फॉर्म 8 (नाम या पते में सुधार के लिए) प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी रविवार को बीएलओ अपने-अपने बूथों पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान नागरिक अपना नाम सूची में देख सकते हैं और यदि कोई त्रुटि है या नाम शामिल नहीं है तो उसे ठीक कराने या दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।


जनपद में कुल मतदाता

जनपद में कुल 6,37,956 मतदाता
पुरुष मतदाता- 3,49,949
महिला मतदाता- 2,87,998
थर्ड जेंडर मतदाता - 9
-

ऑनलाइन भी देख सकते हैं वोटर लिस्ट :

मतदाताओं द्वारा अपना नाम मतदाता सूची में देखने के लिए बीएलओ के पास उपलब्ध सूची के अतिरिक्त चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी अपना नाम देखा जा सकता है। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें