फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आज 896 बूथों पर सजेगा मतदाता मेला दावे-आपत्तियों के लिए विशेष अभियान

Sun, 22 Feb 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। चुनाव आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को जिले में बूथ दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बीएलओ, सुपरवाइजर वोटर लिस्ट के संग मौजूद रहेंगे और मतदाताओं से दावे और आपत्तियां लेंगे। साथ ही नए युवाओं को वोटर बनाने के लिए फार्म भरने में मदद भी करेंगे।
विज्ञापन


जनपद में 1.71 लाख नोटिसों की सुनवाई जारी है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण के तहत दावे और आपत्तियां छह मार्च तक ली जा रही हैं। ईआरओ राम ऋृषि रमन ने बताया कि निस्तारण के बाद 15 मार्च तक हस्तलिखित पांडुलिपियां सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा की जाएंगी। साथ ही संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन भी किया जाएगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सहायता केंद्र बनाया जाएगा। मतदाताओं को फार्म- छह (नाम जोड़ने), फार्म-आठ (संशोधन) और फार्म-सात (नाम विलोपन) भरने में सहायता दी जाएगी।

15 अप्रैल को अंतिम प्रकाशन
21 फरवरी से 16 मार्च तक मूल सूची में दावे-आपत्तियों का समावेशन और आवश्यकतानुसार मतदान केंद्रों के निर्धारण की कार्यवाही होगी। इसके बाद 17 मार्च से 13 अप्रैल तक मतदाता सूचियों का कंप्यूटरीकरण, मतदान केंद्रों का क्रमांकन, वार्ड मैपिंग, मतदाता क्रमांक निर्धारण, एसवीएन आवंटन और फोटो प्रतियां तैयार की जाएंगी। अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को किया जाएगा। मतदाता ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग के मोबाइल ऐप और वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर जाकर संबंधित फार्म सबमिट किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें