फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विवेक हटाए गए, रामप्रकाश नए एआरटीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। एआरटीओ विवेक शुक्ला का स्थानांतरण हो गया है। उन्हें लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। उनके स्थान पर हमीरपुर के एआरटीओ रामप्रकाश सिंह को चित्रकूट भेजा गया है। एआरटीओ विवेक के खिलाफ मुख्यालय के निर्देश पर जांच भी चल रही है।
विज्ञापन

एआरटीओ विवेक शुक्ला का कार्यकाल काफी चर्चित रहा है। उन्हें नियमों के विरुद्ध बच्चों से भरी स्कूली बस की जांच के मामले में निलंबित किया गया था। बहाल होने के बाद वह फिर से जिले में एआरटीओ बने। इसके बाद के कार्यकाल को लेकर सपा सांसद कृष्णा देवी पटेल, सपा विधायक अनिल प्रधान ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी।
अपना दल विधायक अविनाश द्विवेदी और डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर जांच कराने की मांग की थी। इसके अलावा डीएम शिवशरणप्पा ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर एआरटीओ की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए थे। एसपी अरुण सिंह ने भी एआरटीओ की कार्यशैली को असंतोषजनक बताया था।
विज्ञापन

इन सब मामलों में शासन की ओर से एआरटीओ के कामों की जांच भी चल रही है। दो दिन पूर्व एडीएम उमेश चंद्र के नेतृत्व में जांच टीम ने कार्यालय में जाकर निरीक्षण किया था। रविवार को शासन की ओर जारी पत्र के अनुसार एआरटीओ विवेक शुक्ला को जिले से हटाकर लखनऊ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनके खिलाफ चल रही जांच की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। उनके स्थान पर शासन ने हमीरपुर के एआरटीओ रामप्रकाश सिंह को चित्रकूट भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें