फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी कालोनी में सड़क पर जलभराव

Fri, 03 Jun 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
कालोनी के मार्ग पर भरा गंदा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर की वीआईपी एसडीएम कालोनी में सड़क पर घरों से निकलने वाला गंदा पानी बह रहा है। जलभराव होने से दुर्गंध के कारण राहगीरों को सास लेने में परेशानी होती है। आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही संक्रामक रोग फैलने का भी खतरा है। स्थानीय लोगाें की मानें तो एक माह से सफाई कर्मी नहीं आया है। आधा दर्जन घरों में तो नालियों का पानी अंदर जाने लगा है।
विज्ञापन


 एसडीएम कालोनी में शिवपुरी पब्लिक स्कूल मार्ग पर लगभग एक सैकड़ा मकान हैं। इसी मार्ग पर सरकारी स्कूल भी है। राजा पयासी और कुलदीप पटेल के आवास के सामने नाली का बदबूदार सड़क पर भरा है। उन्होंने बताया कि एक माह से इस मार्ग की यही स्थिति है। इस मार्ग से लोग पैदल नहीं निकल पाते है और जब कोई वाहन निकलता है तो गंदा पानी उनके घरों में घुसता है।

मुन्नी देवी और रागिनी मिश्रा ने बताया कि अब तो स्कूलों की छुट्टियां हो गई हैं नहीं तो बच्चों को आने जाने में काफी परेशानी होती। कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन अभी तक न तो नाली की सफाई हुई और न ही सड़क पर जमा गंदे पानी के निकासी की व्यवस्था हुई है। कालोनी के विवेक सिंह और बच्चा पयासी ने बताया कि आधा दर्जन घरों की हालत तो यह है कि एक हफ्ते तक यदि गंदगी न हटाई गई तो उनके घर के अंदर नाली का पानी घुस जाएगा।
विज्ञापन


इस क्षेत्र का सफाई कर्मी एक माह से नहीं आया है। यह क्षेत्र कर्वी माफी गांव में आता है। प्रधान के पति बद्री पटेल ने बताया कि जल्द ही नाली की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें