फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एक सप्ताह तक पानी की समस्या से जूझेंगे ग्रामीण

Mon, 08 Sep 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बरगढ़ ग्राम समूह पेयजल योजना के अन्तर्गत पश्चिम पताई इंटेक वेल में तीन मोटर पंप हैं। जिनके रूटीन मरम्मत का कार्य चल रहा है। बताया कि यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने से मरम्मत में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों के सामने एक सप्ताह तक पेयजल का संकट रहेगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण आशीष कुमार भारती ने बताया कि मोटरों में कुछ खराबी आई है इसकी मरम्मत चल रही है। इससे मंगलवार से 16 सितंबर तक योजना के संबंधित सेमरा, कोटवा माफी, मनका, छितैनी, बरगढ, कोल मजरा, डोडिया माफी, कोनिया, तुरगवां, खोहर, गोईया खुर्द, मुरका, बोझ, कटैया डांडी, गाहुर, हरदीकला, ओबरी, कलचिहा गांव में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। ग्रामीणों को समस्या होगी। बताया कि जहां अधिक जरूरत होगी, टैंकर से पानी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें