फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: देवरी तालाब में हुआ भगवान श्रीकृष्ण का जलविहार

Mon, 08 Sep 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो05सीकेटीपी-1- परिचय- भगवान श्रीकृष्ण की जलविहार यात्रा में शामिल भक्त। संवाद
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। चंद्रामारा गांव में श्रीकृष्ण जल विहार देवरी तालाब में हुआ। इसी दौरान मेला व दंगल का आयोजन किया गया। रात में भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जल विहार व मेला दंगल का यह 65 वां वर्ष था। समाजसेवी कमलेश मिश्रा व विनोद मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को पालकी में बैठाकर तालाब में लेकर गए। इस दौरान हजारों ग्रामीणों की भीड़ रही। मेला में महिलाओं ने खरीदारी की। दंगल में कानपुर, झांसी, हमीरपुर, वाराणसी, कानपुर, बांदा जिले के पहलवानों ने दांव पेंच दिखाए। महिला पहलवानों की कुश्ती देख दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। आयोजक कमलेश मिश्र व विनोद मिश्र ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि पिता स्व पंडित राजधर मिश्रा मेला की शुरुआत किया था। इस मौके पर ग्राम प्रधान जगमोहन, गरुण मिश्रा, मृगेंद्र मिश्रा, कैलाश मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, डा एमएम पांडेय,अशोक मिश्रा, मनु मिश्रा, बद्री पांडेय, शिवप्रसाद, सीताराम बड़गईया, बुद्दा यादव, राम जी पटेल, चंद्रपाल शुक्ला, सुभाष शुक्ला, नरेश यादव, दिलीप पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें