चित्रकूट। मऊ ब्लाक के ग्राम पंचायत ढांढवार मेें विकास कार्य के लिए प्राथमिक विद्यालय में बैठक बुलाई गई। जब ग्रामीणों ने सडक़ बनवाने व गंदगी की सफाई करने की मांग किया तो उनके साथ मारपीट कर गाली गलौज किया गया है।
यह जानकारी ढांढवार गांव के मजरा मटियारा के निवासी कुढिय़ा रेखा, सुशीला देवी, राजकिशोर, ममता उर्मिला सहित अन्य ग्रामीणों ने थाने में दी तहरीर में दी है। कहा कि ग्राम सभा की खुली बैठक 14 अक्टूबर को हुई थी। जब बैठक में राजेश व गांव की गली में कीचड़ होने व सडक़ बनवाने की मांग किया था। उस दौरान ग्राम के प्रतिनिधि के पुत्र व उनका एक रिश्तेदार उसको पीटने लगे। जब 112 नंबर पुलिस आयी तो वहां से भाग गए। मऊ थानाध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि इस मामले की तहरीर मिली है। जिसमें जांच कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद