फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार मामा-भांजे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। सीतापुर चौकी क्षेत्र के शिवरामपुर मार्ग पर तेज गति से जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक पर सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मामा भांजा व मामी घायल हो गये। घायलों में मामा भांजे की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल भेजा गया जबकि मामी का सीएचसी में इलाज जारी है। घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

छपरा मैनहाई गांव निवासी उदय कुमार ने बताया कि वह अपने मामा रमेश कुमार व मामी विद्यादेवी के साथ बाइक से खरीदारी करने कर्वी आ रहा था। जैसे ही वह शिवरामपुर मार्ग पर पहुंचा तो सामने से तेज गति से आये ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे मामी उछलकर दूर जा गिरी जबकि वह और उसके मामा वहीं सडक़ पर गिरकर घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें