फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने सब स्टेशन का किया घेराव

विज्ञापन
बातचीत करते ग्रामीण।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पहाड़ी। बिजली की आपूर्ति न होने से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। इससे धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। इससे नाराज सात से अधिक गांवों के किसानों ने पहाड़ी कस्बे के सबस्टेशन का घेराव किया। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। बिजली विभाग के एसडीओपी के आश्नासन पर ही माने।
विज्ञापन

बुधवार को पहाड़ी क्षेत्र के ओरा, अगरहुणा, नहरा, दरसेड़ा, सिधौली, बसहर, बसंतपुर, रामपुर, भानपुर आदि के गांवों के किसान कस्बे के बिजली सबस्टेशन पहुंच गए। यहां बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसको देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसान रेवती सिंह, रामराज तिवारी, भोला ने बताया कि इस समय धान की रोपाई का कार्य चल रहा है। चार दिन से बारिश नहीं होने से किसान नलकूप के माध्यम से पानी चालू कर धान की रोपाई का कार्य कर रहा हैं।
बिजली कटौती और वोल्टेज कम होने से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। इससे धान की रोपाई नहीं हो रही है। जिन किसानों ने धान की रोपाई कर दी है, उनकी फसल सूख रही है। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की गई। इसके बाद भी बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

घेराव की जानकारी के बाद पावर हाउस पहुंचे बिजली विभाग के एसडीओ ध्रुव कुमार व जेई महेश मौर्या ने ग्रामीणों से बात कर बिजली आपूर्ति करने व लो वोल्टेज की समस्या दूर की जाएगी। इसके बाद ही ग्रामीण माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें