चित्रकूट। गोशाला पर गांव के कुछ अराजकतत्व अराजकता फैला रहे हैं। इसकी प्रधान द्वारा शिकायत करने पर बीडीओ ने दूसरे स्थान पर संचालित करने को कहा है। जब प्रधान ने गोशाला को दूसरे स्थान पर ले जाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने बलपूर्वक प्रधान को रोक दिया और जान से मारने की धमकी दी है। प्रधान ने बीडीओ को पूरा मामला बताया तो बीडीओ ने अराजकतत्वों के खिलाफ थाने मेें तहरीर दी है।
मंगलवार को रामनगर विकास खंड अधिकारी आशाराम सिंह ने थाना राजापुर में दी तहरीर में कहा कि बरुआ ग्राम प्रधान राकेश कुमार ने प्रार्थना पत्र में अवगत कराया कि अस्थाई गोशाला भूमिधरी जमीन में बनाई थी। वर्तमान में ग्राम पंचायत के मजरा गंज में स्थायी गोशाला शिफ्ट कराने को अस्थाई में लगाई गई सामग्री को लेने गए तो गांव के दबंगों ने सामग्री ले जाने से रोका और प्रधान से मारपीट पर आमादा है। प्रधान ने बीडीओ से इन आरोपियों पर कार्यवाही कराने की मांग की है।