फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रास्ता सही न कराने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
टूटा पड़ा मवई कला का अस्थाई मार्ग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मऊ। ग्राम पंचायत मवई कला के पास बना रास्ता करीब 15 दिन पहले तेज बारिश से बह गया था। इससे पांच से अधिक गांवों का आवागमन बंद है। इस रास्ते को विधायक व एसडीएम के कहने के बाद भी सही नहीं कराने पर ग्रामीणों ने मऊ तहसील मेंं प्रदर्शन किया। एसडीएम सौरभ यादव को पत्र देकर रास्ता सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मवई कला निवासी अंजनी कुमार व विजय पांडेय ने बताया कि मवई कला गांव के पास रास्ते में रपटा बना हुआ है। इस हर साल बारिश होने से रपटे में पानी भर जाने से आवागमन इस रास्ते से बंद हो जाता है। इस समस्या को देखते हुए शासन की तरफ से यहां पर पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके रपटे के पास से अस्थायी रास्ता बनाया गया था। बारिश में यह अस्थायी रास्ता बह गया था। 15 दिन बीत जाने के बाद भी रास्ता नहीं बनाया गया। इससे मजबूरी में तीन किमी दूर से आना-जाना पड़ता है। वीरेंद्र कुमार, विनीत तिवारी, रामबाबू, रामखेलावन, सुंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें