चित्रकूट। गैर जनपद सहित अलग-अलग थानों में बीमारी से दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर घर चले गए।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा निवासी जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि उसके पिता रामप्रकाश मिश्रा (60) की शुक्रवार की रात को अचानक हालत बिगड़ गई। सीएचसी लेकर गए, वहां से रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इसी प्रकार मानिकपुर कस्बा निवासी देवलाल ने बताया कि उसकी पत्नी शांति वर्मा (62) की शुक्रवार की शाम को तबियत खराब हो गई थी। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार कौशांंबी जिले के बिदांव निवासी राजकुमारी (65) और बांदा जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेला बारी निवासी संतोष कुमार (55) की शाम को तबियत खराब हो गई। इन दोनों को भी जिला अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।