फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे दो प्रेमी की ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/सरधुवा। फतेहपुर जिले से दो प्रेमी गुरुवार की रात खोपा गांव में अपनी-अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। हाथ-पैर बांधकर पिटाई कर दी। परिजनों को बुलवाया और पंचायत के बाद गांव के मंदिर में उनकी शादी करवा दी। जानकारी होने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। दोनों युवतियां सगी बहनें हैं। युवक उनके ननिहाल के पोखरी गांव के हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के पोखरी निवासी अजय निषाद और रोहित उर्फ ज्वाला निषाद गुुरुवार को चित्रकूट मंदिर में दर्शन करने आए थे। लौटते समय रात में दोनों सरधुवा थाना क्षेत्र के खोपा गांव निवासी अपनी-अपनी प्रेमिका नेहा देवी (21) और प्राची (19) से मिलने पहुंच गए। दोनों सगी बहने हैं। घर के पीछे दोनों प्रेमी युगल मौजूद थे, तभी ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया। दोनों बहनें तो अपने घर भाग गईं, लेकिन युवकों को लोगों ने पकड़ लिया और उनके परिजनों को फोन करके बुलवाया।
दोनों युवकों के परिजन फतेहपुर से शुक्रवार की सुबह खोपा गांव पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। दोनों पक्षों में दोपहर तक पंचायत चली। इसके बाद दोनों के परिजन एक ही बिरादरी के होने की वजह से शादी के लिए राजी हो गए। फिर दोनों जोड़ों की मंदिर में शादी करवा दी गई। मंदिर में शादी कराने व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि लड़की व लड़का बालिग थे। सहमति से शादी कर लिए हैं। तहरीर नहीं मिली है। युवतियों का फतेहपुर जिले के पोखरी गांव में ननिहाल है। वहां आने-जाने के दौरान इनका इन युवकों से संपर्क हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें