फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बैठक से गैरहाजिर अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रमुख सचिव आयुष तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग रंजन कुमार की अध्यक्षता में नीति आयोग के कामों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने बैठक में गैरहाजिर अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को इंडिकेटर्स की प्रगति एवं फंड्स की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें प्रमुख सचिव ने बैठक में गैरहाजिर अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा का मई माह का वेतन रोकने के निर्देश डीएम शिवशरणप्पा जीएन को दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य प्रगति भी अत्यंत खराब है इन्हें चार्जशीट भी दिया जाए। प्रमुख सचिव ने डीएम से कहा कि नीति आयोग से जो धनराशि मिली है, उन कार्यों के लिए एक कमेटी गठित कर गुणवत्ता की जांच कराए।
कहा कि जिन विभागों के अधिकारियों के स्थानांतरण तीन वर्ष से पहले हुए हैं, उसकी सूचना दें। कहा कि आवास विकास परिषद के द्वारा विद्यालयों के सौन्दर्यीकरण के कार्यों की भी प्रगति अत्यंत खराब है। जिस पर नाराजगी जताई। पुराने जर्जर स्कूलों को ध्वस्तीकरण कराएं। स्वास्थ्य विभाग की रैंकिंग ठीक न होने पर सुधार कराने के लिए कहा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति ठीक नहीं मिली।
विज्ञापन

बैठक में एसपी अरुण कुमार सिंह, एडीएम उमेश चंद्र निगम, नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव, प्रभागीय वनाधिकारी प्रत्युष कुमार कटियार, सदर एसडीएम पूजा साहू, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, पीडी सच्चिदानंद प्रसाद, प्रभारी सीएमओ डॉ संतोष कुमार, उप निदेशक कृषि राजकुमार, सीएमएस डॉ शैलेंद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके पांडेय, बीएसए बीके शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें