फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया हाइवे जाम

Fri, 20 Mar 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
 आधार कार्ड बनवाने के लिए शुक्रवार को कई गांवों के लोग ब्लाक परिसर पहुंच गए। वहां सिर्फ बुलाए गए लोगों के कार्ड बनने की बात सुनकर आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। इस पर कोतवाली प्रभारी और नायब तहसीलदार ने लोगों को समझाया। पुलिस कर्मियों ने लाइन लगवाकर ग्रामीणों को छह हजार फार्म वितरित किए।
विज्ञापन


शुक्रवार को ब्लाक परिसर में उन लोगों को बुलाया गया था, जिनको पहले फार्म दिए जा चुके थे और इनके आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की जानी थी। उधर, कई गांवों के लोग इसी दौरान आधार कार्ड के फार्म लेने पहुंच गए। नौ बजते-बजते वहां ग्रामीणों का हुजूम लग गया। इससे व्यवस्था गड़बड़ाने लगी। आधार कार्ड न बनते देख ग्रामीण हाइवे पर जाकर बैठ गए।

कोतवाली प्रभारी केपी दुबे और नायब तहसीलदार सुंदरलाल ने भीड़ को समझाया। अधिकारियों ने लगभग छह हजार फार्म वितरित कराए। कुछ देर बाद कुछ लोगों ने फिर जाम लगाने की कोशिश की। उन्हें शांत कराकर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन


निर्धारित तिथि में ही आएं ग्रामीण
नायब तहसीलदार सुंदरलाल ने बताया कि वे ग्रामीण भी आ गए थे, जिनके गांवों का टर्न नहीं था। जबकि वही लोग बुलाए गए थे, जिनको पहले से आवेदन पत्र दिए जा चुके थे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे निश्चित तिथि पर ही आधार कार्ड बनवाने आएं, जिससे दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें