फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: तहसील में राहत किट मिलने की अफवाह पर पहुंचे ग्रामीण

Mon, 07 Sep 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। मानिकपुर पाठा क्षेत्र में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के बाद राहत सामग्री व सर्वे को लेकर सोमवार को करीब 500 ग्रामीण तहसील परिसर में जमा हो गए।
विज्ञापन

तहसील से राहत किट और मुआवजा मिलने की सूचना पर निही, भाठा पुरवा सहित कई गांवों से लोग पहुंचे। कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की कि उनके गांवों में अभी तक सर्वे टीम नहीं पहुंची है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राहत सामग्री का वितरण तहसील में नहीं होगा बल्कि गांववार सूची बनाकर मौके पर ही राहत और क्षतिपूर्ति दी जाएगी।
एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि आंशिक नुकसान का सर्वे हो चुका है और करीब 500 परिवारों की सूची जिला प्रशासन को भेजी गई है। राहत राशि उपलब्ध होते ही गांववार टीम भेजकर पात्र परिवारों को वितरण किया जाएगा। पूर्ण क्षति का सर्वे भी जारी है, जिसके बाद गांववार क्षतिपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें