फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बाढ़ में 150 पेड़ जड़ समेत उखड़ गए, कटाव का खतरा बढ़ा

Mon, 07 Sep 2026 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ ने नदी किनारे की हरियाली को भारी नुकसान पहुंचाया है। बाढ़ के तेज बहाव से 150 पेड़ जड़ समेत उखड़ गए, जिनमें से कई पानी में बह गए।
विज्ञापन

ये पेड़ वर्षों से मिट्टी के कटाव को रोकने का काम कर रहे थे। सती अनुसुइया आश्रम से पहाड़ी क्षेत्र तक शीशम, नीम, पीपल और बबूल जैसे बड़े पेड़ धराशायी हुए हैं। समाजसेवी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि पेड़ों के गिरने से कटाव तेज होगा। इससे बस्तियों में बाढ़ का खतरा बढ़ेगा।
पर्यावरणविद गुंजन मिश्रा ने प्रशासन से गिरे स्थानों का सर्वे कर नए पौधे लगाने और ट्री-गार्ड से सुरक्षा की मांग की। वन विभाग के उप प्रभागीय अधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जल्द ही नदी किनारे बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें