फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की मौत, वैक्सीन से रियेक्शन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनेपुर गांव निवासी फूलचंद्र (60) पुत्र शिवप्रसाद की शुक्रवार की दोपहर को घर में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि एक दिन पूर्व ही जिला अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाया था। उसके बाद से उसकी हालत बिगड़ी और दूसरे दिन मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ ने टीका लगवाने से मौत के आरोप को गलत बताया है। कहा कि संभावना है कि किसी अन्य बीमारी से मौत हुई होगी।
गांव निवासी दीनानाथ ने बताया कि उसके भाई फूलचंद्र ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल से कोरोना का टीका लगवाया था। घर आने पर उसकी तबियत बिगडी और तेज बुखार आया। दूसरे दिन उसकी मौत हो गई। मृतक के तीन पुत्र तीन पुत्री हैं। इस घटना के बाद परिजनों में शोक व्याप्त है। सीएमओ डा. भूपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि मामले में पूछताछ की जाएगी लेकिन यह सत्य है कि कोरोना के टीके की वजह से मौत नहीं हुई है। उन्हें कोई और बीमारी रही होगी। टीके का विपरीत असर यदि होता तो कुछ घंटे में ही पता चल जाता। 24 घंटे बाद इसका विपरीत असर नहीं होता है। गौरतलब है कि जिला अस्पताल में कोरोना का टीका लगाने वाले स्टाफ द्वारा अभद्रता व लापरवाही करने के कई बार आरोप लग चुके हैं। बुधवार को ही महिला स्टाफ द्वारा कई लोगों को टीकाकरण कक्ष में बेवजह परेशान कर बाहर जाने को कहा था। ऑनलाइन पंजीयन और आधार कार्ड होने के बाद भी कई लोगों को महिला स्टाफ ने भगाया था। इन लोगों ने स्टाफ पर मोबाइल में गेम खेलने के आरोप लगाकर सीएमएस से शिकायत भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें