फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड़ वाहनों से हो सड़क की दुर्दशा

विज्ञापन
फोटो- 20- मऊ बियावल के टूटे व जलमग्न सड़क। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। बियावल संपर्क मार्ग दुर्दशा का शिकार है। राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी इस सड़क पर रोड पर कई बड़े गांव है। बियावल-बसरेही बालू घाट को भी यही मार्ग से जाता है। प्रतिदिन हजारों वाहनों का तांता इस मार्ग में लगा रहता है। ओवरलोड बालू से लदे ट्रक, ट्रैक्टरों की वजह से मार्ग ध्वस्त रहता है।
विज्ञापन

बियावल गांव निवासी सूरजप्रसाद, संतोष कुमार, गुड़ियादेवी, संतोदेवी आदि ने बताया कि घटिया सामग्री से निर्मित सड़क बनते ही कब ध्वस्त हो जाती है समझ ही नहीं आता। मार्ग में मैदाना, बंबुरा, सीकरौं, सखउहा, मंडौर, मवई, बरवार, ताड़ी, मोहडा, बियावल, बसरेही, रेडी, भूषावली, चकौर सहित गांवों के यात्रियों का प्रतिदिन आवागमन है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बावत कई बार सक्षम जन प्रतिनिधियों व स्थानीय अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, परंतु अभी तक दुरस्तीकरण नहीं हो पाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें