फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी पंचायत कार्यक्रम ग्रामवार हो

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने नीति आयोग के सूचकांकों की समीक्षा बैठक में जल संरक्षण पर जोर दिया है। जिला स्तर पर पानी पंचायत का गांववार कार्यक्रम कराने के निर्देश जारी हुए हैं। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा नीति आयोग के बिंदुओं पर प्रगति नहीं कराई गई। इसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जवाब तलब करते हुए कार्रवाई कराएं। अगर इनके द्वारा कार्य में प्रगति नहीं कराई गई तो विभागीय कार्रवाई भी कराएं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि नीति आयोग के जिन बिंदुओं पर प्रगति कम है उन्हें बढ़ाएं। ताकि जनपद की रैंकिंग में कमी न हो। उन्होंने सीडीओ से कहा कि जिला स्तर पर पानी पंचायत का ग्रामवार कार्यक्रम कराया जाए। साथ ही जो भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि के कार्य कराए गए हैं उनका प्रचार-प्रसार करें। भूगर्भ जल विभाग का भी सहयोग लें। इसमें जिला पानी पंचायत, तहसील पानी पंचायत, ब्लॉक पानी पंचायत व ग्राम पानी पंचायत का कार्यक्रम कमेटी गठित करें। कौशल विकास में समय से छात्रों को प्रशिक्षण दें।
जिला उद्यान अधिकारी से कहा कि फलदार वृक्षों को बढ़ावा देने के लिए किसानों से संपर्क कर उद्यानीकरण को बढ़ाएं। कहा कि पोषण पुनर्वास केंद्र, मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण तथा एलईडी सिस्टम का भी प्रस्ताव बनाकर शामिल किया जाए। सीडीओ ने कहा कि जिला अस्पताल में जो चिकित्सक कार्य सही ढंग से न कर रहे हो तो उन्हें पत्र लिखें। विद्यालय निरीक्षक से कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज में स्मार्ट क्लास के लिए प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराएं। मुख्य विकास अधिकारी से यह भी कहा कि जो विभाग नीति आयोग की धनराशि से कार्य व सामग्री क्रय किया है उसकी गुणवत्ता की जांच टीम गठित कर अवश्य कराया जाए। बैठक में सीडीओ अमित आसेरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉॅ विनोद कुमार, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरके गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ केपी यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम संबंधित अधिकारी, पिरामल संस्था व यूनिसेफ के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
पार्क से हटाएं अतिक्रमण
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय ने शनिवार को टाउन हॉल कर्वी व धुस मैदान में निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण किया। टाउन हॉल के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी को निर्देश दिए कि अच्छी तरह से सुंदरीकरण के साथ ही सड़क की मरम्मत का कार्य भी करा लिया जाए। अधिशासी अधिकारी से कहा कि पार्क के सामने अतिक्रमण हटाकर वहां पर सामुदायिक शौचालय व दुकानों का निर्माण कराए जाने का भी प्रस्ताव बने। इस मौके पर उप जिलाधिकारी कर्वी राम प्रकाश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें