फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोविड 19 के बीच प्रतिकूल परिस्थितियों में अपनी मजबूत निष्पादन क्षमता का प्रदर्शन करते हुए अडानी सोलर एनर्जी चित्रकूट वन लिमिटेड ने 50 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र का परिचालन शुरू किया है। इसके पहले इसी कंपनी ने 25 मेगावाट का संयंत्र शुरू किया था। अब जिले में 75 मेगावाट के सौर ऊर्जा सयंत्र का संचालन हो गया है। इससे सैकड़ों लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

लखनऊ से मंगलवार को ऑनलाइन संयंत्र का शुभारंभ के बाद अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के एमडी व सीईओए विनीत एस जैन ने बताया कि इस संयंत्र का उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ 3.07 रुपये प्रति किलोवाट का 25 साल का खरीद का एग्रीमेंट है। इस संयत्र के शुरु होने के बाद अडानी ग्रीन एनर्जी की कुल ऑपरेशनल रिन्यूएबल क्षमता 3.520 मेगावाट तक पहुंची है। चित्रकूट के छींबो गांव में स्थापित यूनिट में अब 75 मेगावाट सौर ऊर्जा सयंत्र का परिचालन होगा। इसे 2025 तक 25 गीगावॉट की अक्षय क्षमता प्राप्त करने के लिए अपनी दीर्घकालिक दृष्टि के हिसाब से काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें