फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण रोकने से पुलिस पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सीतापुर चौकी क्षेत्र के रामायण मेला परिसर के पीछे भूमि पर निर्माण कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें आरोप है कि चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ मिलकर आपत्ति करने वाले पक्ष के पुरुषों और महिलाओं की पिटाई की है। पीड़ित पक्ष ने चौकी प्रभारी समेत घटना के वक्त मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कराकर चौकी क्षेत्र से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

सीतापुर राघवपुरी निवासी चिरौंजी लाल सोनकर पुत्र मइयादीन ने प्रमुख सचिव गृह दिल्ली, मुख्यमंत्री, मानवाधिकार आयोग और डीजीपी को लिखे पत्र में बताया कि उनकी भूमि पर कुछ लोग स्थानीय पुलिस की सांठगांठ से निर्माण करा रहे थे। तब परिवार की महिलाओं ने जाकर निर्माण रुकवाने को कहा। इसी बीच सीतापुर चौकी प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ आए और महिलाओं से अभद्रता करने लगे। जब महिलाओं ने विरोध किया तो पुलिस ने उसे (चिरौंजी लाल)को पीटते हुए चौकी ले गई।
पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस टीम दबाव बनाकर दूसरे पक्ष का गलत तरीके से निर्माण कराने का प्रयास कर रही है। इस मामले की जांच कराकर चौकी प्रभारी समेत आरोपी पुलिसकर्मियों को चौकी क्षेत्र से हटाने की मांग की है। वहीं चौकी प्रभारी रामवीर सिंह का कहना है कि किसी भी महिला के साथ अभद्रता नहीं की गई। सूचना पर पुलिस टीम कानून व्यवस्था बनाने को पहुंची थी। भूमि पर निर्माण कराने के लिए एक पक्ष के पास संबधित विभाग के अधिकारियों के निर्देश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें