फोटो-14- मानिकपुर में प्रदर्शन के बाद सरहट के निवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर। जमीन कब्जा करने पर थाना अंतर्गत सरहट गांव की आदिवासी महिलाओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। उप जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने मिलीभगत कर पट्टे की जमीन की बिना जांच कर एक भू माफिया को कब्जा करा दी। इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई करें।
आरोप लगाया है कि गांव की बस्ती के पास ही स्थाई कूड़ादान बनाया जा रहा है। जिसके चलते पूरी बस्ती में गंदगी व बदबू से लोग बीमार हाेंगे। मांग की कि मानिकपुर नगर पंचायत अपनी जमीन पर कूड़ादान बनवाए। सरहट गांव की महिलाओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए नगर पंचायत कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद मानिकपुर तहसील परिसर पहुंची और एसडीएम संगमलाल को पत्र दिया। पत्र में बताया कि दिनेश पुत्र रामपाल, बराती पुत्र कोदू, भोंडी पत्नी स्व लालमन, बैसखिया पत्नी स्व. चुनकी के नाम 1995 में जमीन का पट्टा हुआ था। इसकी बिना जांच किए तहसील के एक राजस्व अधिकारी ने भूमाफिया को कब्जा करा दी। सरहट गांव की विमला ने बताया कि आदिवासियों की बस्ती में नगर पंचायत मानिकपुर का कचरा भी डाला जाता है। जिससे बीमारी फैल रही है। इस मौके पर राजकुमारी, बिटनिया, मिन्ता, भोंडी, समोखा, फगुनिया, रानी, चमेलिया आदि शामिल रही।