फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद मेें चित्रकूट का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश कुमार ने बताया कि मंडल स्तरीय दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता मिनी स्टेडियम धुरेडी, बांदा में हुई। पहले दिन सोमवार को चित्रकूट के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बालिका वर्ग में फू लमती 200 व 400 मीटर दौड़ में प्रथम आई। जबकि 3000 मीटर दौड़ में खुशबू ने दूसरा स्थान जीता।
विज्ञापन

वहीं गोला फेंक में निर्मला प्रथम, पूजा द्वितीय रही। बालक वर्ग में 100 व 200 मीटर दौड़ में अखिल सोनी प्रथम, 400 मीटर दौड़ में अजय कुमार प्रथम व वेद प्रकाश द्वितीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में सामर्थ प्रथम, 3000 मीटर दौड़ में सतीश चन्द्र प्रथम व रज्जन द्वितीय रहे। गोला और चक्का फेंक में पुंडरीक त्रिपाठी प्रथम रहे। टीम प्रभारी श्यामसुन्दर यादव ने बताया कि जनपद चित्रकूट से मंगलवार को वालीबाल और कबड्डी की टीम बांदा के लिये रवाना होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें