फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल के पास जाने पर मानाही

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 2 मई को मतगणना होगी। इसके लिए जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे में प्रत्याशी के अलावा किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके साथ ही आसपास भीड़ एकत्र करने पर कार्रवाई की जाएगी। कोई भी विजय जुलूस नहीं निकालेगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारी सहित पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने दी है। (संवाद)
विज्ञापन

चित्रकूट। कोराना संक्रमण की रोकथाम करने व मरीजों की समस्याओं को दूर करने के लिए कर्वी तहसील में प्रभारी अधिकारी सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। कर्वी तहसील क्षेत्र में प्रभारी अधिकारी उप जिलाधिकारी रामप्रकाश को बनाया गया है। इसी तरह से सेक्टर मजिस्ट्रेट लोढवारा तहसीलादार संजय अग्रहरि, खोही खंड विकास अधिकारी,राजेश नायक, शिवरामपुर क्षेत्र तहसीलदार न्यायिक प्रमेश श्रीवास्तव, कसहाई व खोह क्षेत्र नायब तहसीलदार रामानंद मिश्र को दिया गया। इसी प्रकार इटखरी क्षेत्र राजस्व निरीक्षक पहाड़ी राजकुमार, कपसेठी क्षेत्र गोकुलेश ओझा, रगौली कल्याणपुर क्षेत्र गऊलाल तिवारी, परसौजा क्षेत्र नीरज कुमार को दिया गया। वहीं भरतपुर क्षेत्र जेई एस के जैन व घुरेटनपुर क्षेत्र जेई जितेंद्र कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। यह जानकारी डीएम ने दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें