फोटो-10- चित्रकूट जिले की सीमास्थली भरतकूप व फतेहगंज के पास निरीक्षण के दौरान निर्देश देते मंडलाय?
- फोटो : CHITRAKUTT
भरतकूप(चित्रकूट)। पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची जारी होने के बाद से सरगर्मी बढ़ी है। चुनाव में कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए चित्रकूट बांदा जिले की सीमा स्थली से सटे गांव रसिन में चित्रकूटधाम मंडल के मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह व आईजी के. सत्यनारायाण ने जनता के साथ चौपाल लगाई है। चुनाव लड़ने वालों से कहा कि नियमों के अनुकूल ही काम करें। किसी पर अनावश्यक दबाव न बनाएं। किसी भी मामले की त्वरित जानकारी जिला प्रशासन और पुलिस को देकर शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। जिले की सीमा पर पुलिस टीम को सतर्कता बरतने को कहा है।
इस मौके पर मंडलायुक्त ने भरतकूप अन्तर्गत रसिन ग्राम में जनचौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर त्वरित निस्तारण कराया। कहा कि कोई भी शिकायत मिलने पर नापजोख व नियमों के अनुकूल कार्रवाई करें। इस मौके पर सीओ सिटी शीतला प्रसाद पाण्डेय, भरतकूप थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।