फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चित्रकूट में प्रेमी ने किशोरी संग ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, शव देख परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 04 Mar 2021 07:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के गुरौला रेलवे क्रॉसिंग के पास एक प्रेमी ने किशोरी संग ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक मध्यप्रदेश के रीवा जनपद के हैं। घटना से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। प्रेमी युगल अलग-अलग बिरादरी के थे।

विज्ञापन


जिसके चलते किशोरी के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। काफी प्रयास के बाद जब दोनों को कोई रास्ता नहीं सूझा तो एक साथ जान दे दी। गुरौला रेलवे फाटक के पास बुधवार की देर रात राजकिशोर केशरवानी (26) पुत्र रमेशचंद्र निवासी चाकघाट रीवा और प्रेमिका अंजली पटेल (16) पुत्री संजय पटेल निवासी रायपुर मोड़ थाना सुहागी रीवा ने संघमित्रा सुपरफास्ट ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी।

बताया गया है कि आत्महत्या करने से पूर्व प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा था। इसके बाद दोनों ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई।। घटना की जानकारी होने पर मानिकपुर थाना प्रभारी सुभाषचन्द्र चौरसिया व मानिकपुर जीआरपी प्रभारी रामबरन सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बताया कि दोनों के प्रेम संबंध थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें